नई दिल्ली, अक्टूबर 29 -- चक्रवात अर्नब का असर धीरे-धीरे कम हो रहा है और वो कमजोर पड़ गया है। गुरुवार को इसके बचे हुए हिस्से जमीन के अंदरूनी इलाकों की ओर बढ़ते रहे और इसकी ताकत लगातार घटती गई। लेकिन इसी दौरान बंगाल की खाड़ी में एक दूसरा मौसमी सिस्टम बन गया जिससे नए चक्रवात की आशंका जताई जा रही है। अगले 72 घंटे में यह मजबूत भी हो सकता है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, चक्रवात अर्नब कमजोर हो गया। गुरुवार सुबह करीब 8:30 बजे इसका बचा हुआ सिस्टम दक्षिण छत्तीसगढ़ और उससे सटे दक्षिण ओडिशा के ऊपर मौजूद था। वहीं, नया सिस्टम अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के पास दक्षिण अंडमान सागर में मौजूद है। इसी दौरान बंगाल की खाड़ी में मौसम में बदलाव हुआ। यहां हवा का दबाव कम होने से बारिश और तेज हवाएं चलने की स्थिति बन रही है। यह भी पढ़ें- मुंबई मे...