अर्धसैनिक समिति ने भेदभाव का आरोप लगाया
हल्द्वानी, सितम्बर 12 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। हल्द्वानी में 10 सितंबर को भाजपा सरकार द्वारा आयोजित सैनिक मिलन समारोह को लेकर सेवानिवृत्त-सेवारत अर्धसैनिक समिति के तेवर तल्ख हो गए हैं। समिति ने इस आयोजन में अर्धसैनिक बलों की अनदेखी करने पर कड़ी नाराजगी जाहिर की है और सरकार से उनके योगदान को राजनीतिक आयोजनों तक सीमित न रखने की अपील की है। समिति के सचिव उमेश चंद्र पाठक ने कहा कि अर्धसैनिक बलों के जवान देश की रीढ़ हैं। जिन्होंने सीमा सुरक्षा, आतंकवाद विरोधी अभियानों, चुनाव ड्यूटी, आंतरिक सुरक्षा, आपदा राहत और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में अभूतपूर्व बलिदान दिए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सेवानिवृत्ति के बाद राष्ट्र के इन प्रहरियों के योगदान को केवल औपचारिकता या चुनावी लाभ के लिए उपयोग किया जाता है। समिति ने सरकार के समक्ष मांग रखी है कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.