बाराबंकी, अप्रैल 29 -- रामनगर। स्थानीय पीपापुल पर देर रात रेत पर बिछाई गई टीन शीट के नट बोल्ट में तकनीकी खराबी के चलते खुल गए। जिससे बहराइच और गोंडा की तरफ से आने वाले वाहनों को बैरियर लगाकर रोक दिया गया। अर्धरात्रि में वाहनों के रुकने से बहराइच की तरफ से आने वाहनों का घाघरा नदी पर बने पीपापुल पर जाम लग गया। लगभग आधे घंटे पीपापुल पर सैकड़ों वाहनों के रुकने से वाहनों में सवार यात्रियों की सांसें लगभग आधे घंटे तक अटकी रही। हालांकि बाद तकनीकी खामी को दूर करने के बाद वाहनों का आवागमन शुरू हो सका। इस दौरान जाम के चलते लोगों को रात्रि में आधे घंटे तक काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- पीपापुल पररेत पर बिछाई गई टीन शीट के नट बोल्ट खुल गए बता दें कि संजय सेतु पर मरम्मत कार्य के चले घाघरा नदी पर डबल डेकर पीपे का पुल बनाया गया है। मंगलवा...