अलीगढ़, अप्रैल 2 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। तालानगरी औद्योगिक विकास एसोसिएशन के अध्यक्ष नेकराम शर्मा व महामंत्री सुनील दत्ता के नेतृत्व में उद्यमियों ने गुरूवार को जीएसटी कार्यालय में एडिशनल कमिश्नर ग्रेड एक रविराज प्रताप मल्ल से मुलाकात की। उद्यमियों ने कहा कि तालानगरी में पिछले कुछ समय से अध बने व बिना पैक वाले माल का आवागमन चेकिंग दस्ते द्वारा बाधित किया जा रहा है। जिस पर रोक लगाई जानी चाहिए। औद्योगिक हालत पहले से ही ठीक नहीं हैं। ऐसे में जॉब वर्क व एक फैक्ट्री से दूसरी फैक्ट्री पर जा रहे हैं माल को रोका जाएगा तो उत्पादन प्रभावित होगा। एडिशनल कमिश्नर ग्रेड 1 रविराज प्रताप मल्ल ने उद्यमियों को आश्वासन दिया कि अर्धनिर्मित और बिना पैक किए हुए माल के आवागमन पर कोई रोक टोक नहीं होगी। इस निर्णय से उद्यमियों को बहुत राहत होगी। इसके अलावा उद...