देहरादून, जून 26 -- आगामी अर्धकुंभ-2027 को देखते हुए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) हरिद्वार की सड़क अवसंरचना को तेजी से मजबूत कर रहा है। शहर में निर्माणाधीन स्पर टू हरिद्वार छह-लेन एक्सेस कंट्रोल परियोजना और हरिद्वार बाइपास अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। इनके पूरा होने से शहर के भीतर यातायात का दबाव कम होगा और दिल्ली, देहरादून और उत्तर प्रदेश से आने वाले श्रद्धालुओं और यात्रियों को जाम से राहत मिलेगी। एनएचएआई के अनुसार 51 किलोमीटर लंबी स्पर टू हरिद्वार परियोजना का लगभग 92 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है, जबकि 46 किलोमीटर छह-लेन मार्ग तैयार किया जा चुका है। वहीं 15 किलोमीटर लंबे हरिद्वार बाइपास का करीब 77 प्रतिशत निर्माण पूरा हो गया है और 9 किलोमीटर फोर-लेन सड़क बन चुकी है। यह भी पढ़ें- अर्धकुंभ-2027 से पहले हरिद्वार को जाम से म...