आजमगढ़, मई 26 -- रानी की सराय, हिन्दुस्तान संवाद। अर्द्ध सैनिक बल में भर्ती के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले आरोपियों के अकूत संपत्ति को भी पुलिस खंगाल रही है। उनपर गैंगस्टर की कार्रवाई कर अपराध से अर्जित संपत्ति को जप्त करेगी। फरार तीन आरोपियों की तलाश में मंगलवार को भी पुलिस की टीम लगी रही। पुलिस यह भी खंगाल रही है कि अभी कितने युवा इन जालसाजों के झांसे मे आये हैं। अर्द्ध सैनिक बल में फर्जी निवास प्रमाण पत्र के सहारे नौकरी दिलाने के नाम पर अकूत संपत्ति अर्जित करने वाले आरोपियों के जड़ों की कुंडली पुलिस खंगाल रही है। रानी की सराय थाने के अंधौरी निवासी पंकज यादव के प्रार्थना पत्र के बाद पुलिस ने अर्द्ध सैनिक बल मे नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। तीन आरोपी अभी भी फरार हैं। गिरफ्तार आरोपियों से पूछता...