सहरसा, मार्च 1 -- महिषी। महिषी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर करीब 500 लीटर अर्द्धनिर्मित देसी शराब के मिश्रित पदार्थ को विनष्ट कर दिया। थानाध्यक्ष जयशंकर कुमार के निर्देश पर एसआई उमेश पासवान के नेतृत्व में पुलिस बल द्वारा गन्तव्य स्थल पर छापेमारी में देसी शराब का मिश्रित पदार्थ बरामद किया गया। पुलिस ने बरामद शराब को उड़ेलकर नष्ट कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...