हाथरस, जून 22 -- रविवार को जनपद के चार परीक्षा केंद्रों पर नीट यूजी पुन परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा के दौरान केंद्रों परन दो स्तरीय सुरक्षा घेरा रहा। अर्द्धसैनिक बल की निगरानी में परीक्षा को संपन्न कराया गया। परीक्षा के दौरान 82 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जिले के चार परीक्षा केंद्र सेठ फूलचन्द बागला (पीजी) कॉलेज,श्री अक्रूर इण्टर कॉलेज,पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय,सरस्वती इण्टर कॉलेज पर नीट यूपजी पुन परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा केंद्र के मुख्य गेट पर सघन चेकिंग के बाद ही परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को शासन के कंट्रोल रूम से कनेक्ट किया गया। परीक्षा के दौरान कुल 1188 परीक्षार्थी परीक्षा के लिए पंजीकृत रहे। जिसमें से 82 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा संपन्न हो जाने क...