मोतिहारी, नवम्बर 10 -- मोतिहारी, हिप्र.। मतदान को लेकर 11 नवम्बर को जिले के 12 विधान सभा क्षेत्रों की सुरक्षा में अर्द्धसैनिक बलों की 250 कम्पनियों की तैनाती की गई है। वहीं 101 क्यूआरटी का गठन किया गया है जो किसी प्रकार के उपद्रव की सूचना मिलते ही क्षणभर में पहुंचेगी। एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि मतदान केन्द्रों की सुरक्षा चार लेयर में की गई है, जिसमें मतदान केंद्र पर फोर्स की तैनाती रहेगी। इसके ऊपर सेक्टर पदाधिकारी रहेंगे। सेक्टर सुपर जोनल कार्य करेंगे और जोनल से ऊपर सुपर जोनल दंडाधिकारी की नजर रहेगी। उन्होंने कहा कि केंद्रीय अर्ध सैनिक बल की सभी कंपनी जिला में आ गई है एवं सभी लोगों को ब्रीफ कर दिया गया है। अर्द्ध सैनिक बलों की टुकड़ियां सभी विधान सभा क्षेत्रों में भेज दी गई है। वहां वे एरिया डोमिनेशन व फ्लैग मार्च कर रहे है। वोटरों से...