गोपालगंज, सितम्बर 24 -- पंचदेवरी, एक संवाददाता। प्रखंड के प्रारंभिक विद्यालयों में आयोजित अर्द्धवार्षिक परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य गुरुवार को सभी नौ संकुल संसाधन केंद्रों पर पूरा हो गया। निर्धारित समय के अनुसार सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक शिक्षकों ने उत्तरपुस्तिकाओं की जांच की। मूल्यांकन कार्य पूरा होने के बाद संकुल स्तर पर आवश्यक रिपोर्ट तैयार कर प्रखंड संसाधन केंद्र को उपलब्ध कराई जा रही है। यहां बता दें कि शिक्षा विभाग की ओर से उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए प्रखंड के विभिन्न संकुल संसाधन केंद्रों पर कुल 232 शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गई थी। प्रतिनियुक्त शिक्षकों ने संबंधित संकुल केंद्रों पर पहुंचकर निर्धारित मानदंड के अनुसार बच्चों की उत्तरपुस्तिकाओं की जांच की। यह भी पढ़ें- Ara News: सहार में अर्द्धवार्...