बहराइच, नवम्बर 30 -- मीतीपुर। मिहींपुरवा तहसील क्षेत्र के गायघाट स्थित अनमोल मॉण्टेसरी स्कूल में शनिवार से अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। प्रधानाध्यापक बरकात अहमद तथा केंद्र व्यवस्थापक मोहम्मद जमील कुरैशी की अगुवाई में नकलविहीन परीक्षा चल रही हैं। शनिवार को सभी कक्षों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की। प्रधानाध्यापक ने बताया कि परीक्षाएं दो पालियों में हो रही हैं। हिन्दी की पहली पाली में 213 विद्यार्थी तथा द्वितीय पाली में 240 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...