चम्पावत, मार्च 29 -- चम्पावत। वैश्विक पर्यावरणीय पहल अर्थ ऑवर के अवसर पर जनपद में जागरूक नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का परिचय दिया। डीएम मनीष कुमार की अपील पर 28 मार्च की रात्रि 8:30 बजे से 9:30 बजे तक जनपदभर में एक घंटे के लिए सभी गैर-जरूरी लाइटें बंद रखी गईं, जिससे पूरे क्षेत्र में एक सशक्त और सकारात्मक संदेश प्रसारित हुआ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...