अमरोहा, मार्च 29 -- अर्थी से एक बार फिर अफसरों के विकास के दावे की पोल खुल गई। विकास खंड के गांव गारवपुर उर्फ रुस्तमपुर में गंदे पानी से होकर शव यात्रा निकाली गई। मामला संज्ञान में आने पर बीडीओ ने ग्राम पंचायत सचिव का जवाब तलब किया है। गारवपुर निवासी 70 वर्षीय गजराम सिंह की शुक्रवार रात मौत हो गई थी। शनिवार सुबह परिजन, रिश्तेदार व ग्रामीण गंगा घाट पर अर्थी ले जा रहे थे कि इस दौरान मुख्य मार्ग पर भरे पानी से होकर गुजरना पड़ा। बताया जा रहा है कि निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण घरों का गंदा पानी सड़क पर भर रहा है। पिछले काफी समय से यह समस्या बनी हुई है। न केवल आवागमन बाधित हो रहा बल्कि स्कूली बच्चे भी परेशान हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत के बाद भी अफसरों ने समाधान नहीं किया। गंदे पानी से होकर अर्थी ले जाने का वीडियो बनाकर ग्रा...