हरदोई, जून 29 -- हरदोई। हरपालपुर कोतवाली क्षेत्र के मिरकापुर गांव में बिजली के खंभे से निकले अर्थिंग के तार में उतरे करंट की चपेट में आने से 14 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मिरकापुर निवासी अशोक कुमार खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। उनका 14 वर्षीय बेटा पवन कुमार कक्षा नौ का छात्र था। परिवार का इकलौता बेटा था। रविवार को वह घर के बाहर था। तभी बिजली के पोल से जुड़े अर्थिंग के तार में दौड़ रहे करंट की चपेट में आ गया। करंट लगते वह गंभीर रूप से झुलसकर मौके पर गिर पड़ा।परिजन चीख-पुकार सुनकर उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे बचाने का प्रयास किया पर रविवार रात करीब नौ बजे उसे मृत घोषित कर दिया। सोमवार दोपहर बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। बेटे की असमय मौत स...