बुलंदशहर, अगस्त 30 -- एनटीए द्वारा आयोजित यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद एनआरईसी कॉलेज खुर्जा के अर्थशास्त्र विभाग की दो छात्राओं ने सफलता हासिल की है। महिमा और परविंदर कौर ने अर्थशास्त्र विषय में यूजीसी नेट परीक्षा उत्तीर्ण कर परिवार और शहर का नाम रोशन किया। दोनों की सफलता से परिजनों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। सराय नसरुल्लाह निवासी महिमा पुत्री जय किशोर ने अर्थशास्त्र विषय में नेट परीक्षा उत्तीर्ण की। महिमा ने अपनी सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत, माता-पिता के आशीर्वाद तथा अर्थशास्त्र विभाग के अध्यक्ष डॉ. ओपी सिंह और डॉ. शरद कुमार के कुशल निर्देशन को दिया। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: यूजीसी नेट परिणाम जारी, हिन्दी विषय में कोयलांचल की छात्राओं ने लहराया परचम वहीं, गौतम नगर सिटी स्टेशन रोड खुर्जा निवासी परविंदर ...