मुजफ्फरपुर, मई 25 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। पीएचडी प्रवेश परीक्षा में अर्थशास्त्र विषय में आरक्षण रोस्टर का पालन नहीं करने का आरोप छात्र ने लगाया है। अर्थशास्त्र से पीएचडी प्रवेश परीक्षा देने वाले छात्र शिवजी ने सोमवार को विवि प्रशासन से गड़बड़ी की लिखित शिकायत की। उसने कहा कि आरक्षण रोस्टर के अनुसार अर्थशास्त्र में कम से कम दो एससी कोटि के छात्रों का चयन होना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उसने आरोप लगाया कि बीसी कोटि में लिखित परीक्षा पास करने वाले का चयन एससी में कर दिया गया है। छात्र ने अपनी शिकायत प्रॉक्टर से की। प्रॉक्टर प्रो. आरके चौधरी ने बताया कि जल्द ही छात्र की समस्या का समाधान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कुलपति के आने के बाद इस विषय पर बैठक भी होगी। जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...