हरिद्वार, अप्रैल 30 -- राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला में गुरुवार को फंडामेंटल ऑफ माइक्रो इकोनॉमिक्स एवं फंडामेंटल्स ऑफ मैक्रो इकोनॉमिक्स पुस्तकों का लोकार्पण किया गया। लेखक डॉ. संजीव कुमार शर्मा हैं। प्राचार्य डॉ. संजीव मेहरोत्रा ने पुस्तकों का विमोचन किया। संचालन डॉ. संजीव प्रसाद भट्ट ने किया। इस अवसर पर डॉ. सविता तिवारी, डॉ. अजय प्रसाद उनियाल, डॉ. भगवती प्रसाद उनियाल सहित शिक्षक व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। वक्ताओं ने पुस्तकों को उपयोगी बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...