दुमका, अप्रैल 28 -- ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने और स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रखंड मुख्यालय परिसर में मुख्यमंत्री पशुधन योजना के तहत पांच चयनित लाभुकों सोनामुनी टुडू,आजाबेला सोरेन,चारलेश मुर्मू, मानवेल मुर्मू, प्रेम हेम्ब्रम के बीच उच्च नस्ल की बकरियों का वितरण किया गया। योजना के तहत प्रत्येक लाभुक को ब्लैक बंगाल नस्ल की कुल 10 बकरियां प्रदान की गईं, जिसमें 8 मादा और 2 नर बकरियां शामिल हैं। प्रशासन द्वारा यह वितरण 90 प्रतिशत अनुदान पर किया गया है, जिससे गरीब और सीमांत किसानों पर आर्थिक बोझ न पड़े। बकरियां पाकर लाभुकों के चेहरे खिल उठे। लाभुकों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि पशुपालन के माध्यम से अब वे अपने गांव में ही स्वरोजगार कर सकेंगे और अपनी आर्थिक स्थिति सुधार सकेंगे।अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित प्रखं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.