मिर्जापुर, जुलाई 27 -- मिर्जापुर, वीरेंद्र दुबे मां विध्यवासिनी धाम सूबे की अर्थव्यवस्था का नया स्रोत बन उभरा है। विंध्य कॉरिडोर बनने के बाद मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन करने के लिए प्रति वर्ष एक से डेढ़ करोड़ श्रद्धालु पहुंच रहे है। इससे न केवल मां के दर्शनार्थियों में वृद्धि हुई है, बल्कि व्यवसाइयों के साथ ही आम लोगों की आमदनी में भी इजाफा हुआ है। जिले की सांख्यकी रिपोर्ट में केवल माला, फूल, चुनार और प्रसाद से प्रति वर्ष आठ से दस करोड़ रुपये की आमदनी हो रही है। इससे प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि हुई है। यह स्थिति जिले के साथ ही सूबे की अर्थव्यवस्था के लिए सुखद स्थिति है।प्रदेश सरकार की धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की नीति जिले की अर्थ व्यवस्था के लिए काफी सुखद साबित हो रही है। मां विंध्यवासिनी का कॉरिडोर और विंध्याचल के गंगा घाटों का क...