नई दिल्ली, जून 19 -- नई दिल्ली। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित अर्थकॉन की संस्कृति और कासा रॉयल परियोजना के खरीददारों को लंबे इंतजार के बाद अब घर मिलने की उम्मीद जगी है। दिवाला एवं शोधन अक्षमता संहिता (आईबीसी) प्रक्रिया के तहत गठित सीओसी (कमेटी आफ क्रेडिटर्स) ने एक समझौते के तहत पुराने बिल्डर यानी अर्थकॉन यूनिवर्सल इंफ्राटेक लिमिटेड (ईयूआईपीएल) के समझौते के तहत दोनों आवासीय परियोजना के बचे हुए काम को पूरा करने, खरीददारों को सभी सुविधाओं के तहत घर का कब्जा देने और रजिस्ट्री के प्लान को मंजूरी दे दी है। यह भी पढ़ें- ग्रेनो में 14 बकायेदार बिल्डरों से 315 करोड़ रुपये वसूले जाएंगे पहली परियोजना का विवरण अर्थकॉन ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट में 2010 में संस्कृति और कासा रॉयल परियोजना की शुरुआत की थी। 2018 में बिल्डर ने दोनों सोसायटियों में कुछ लोगों को पोज...