नई दिल्ली, जून 13 -- किआ इंडिया इस महीने यानी मई में अपनी 7-सीटर कैरेंस MPV पर शानदार डिस्काउंट लेकर आई है। इस कार को खरीदने पर ग्राहकों को 75,000 रुपए का डिस्काउंट मिल रहा है। इतना ही नहीं, कंपनी कैरेंस क्लाविस ईवी पर भी इतना ही डिस्काउंट दे रही है। कैरेंस क्लाविस ICE लाइन-अप पर 10,000 रुपए का कैश डिस्काउंट, 30,000 रुपए का एक्सचेंज बोनस या 20,000 रुपए का स्क्रैपेज फायदा, 20,000 रुपए का लॉयल्टी बोनस और 15,000 रुपए तक का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है। दूसरी तरफ, कैरेंस क्लाविस EV पर 20,000 रुपए का कैश डिस्काउंट, 20,000 रुपए का एक्सचेंज सपोर्ट या स्क्रैपेज बेनिफिट, 20,000 रुपए का लॉयल्टी बोनस और 15,000 रुपए के कॉर्पोरेट ऑफ़र शामिल हैं। क्लाविस की एक्स-शोरूम कीमतें 11.23 लाख रुपए से 21.59 लाख रुपए के बीच हैं। इसका मुकाबला मारुति सुजुकी अर्टिग...