नई दिल्ली, जून 5 -- फीफा विश्व कप 2026 का आगाज 11 जून से होने जा रहा है। इस विशाल टूर्नामेंट में यूं तो पूरी दुनिया की 48 टीमें हिस्सा ले रही हैं, लेकिन सबसे ज्यादा नजरें पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो और अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी पर हैं। आज हम आपको अर्जेंटीना के महान खिलाड़ी मेसी के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। यह भी पढ़ें- सूर्यकुमार यादव नंबर-3, रोहित-विराट टॉप-2 में, सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप-5 बैटरजन्म और शुरुआती समय लियोनेल मेसी का 24 जून 1987 को रोसारियो, सांता फ़े प्रांत, अर्जेंटीना में हुआ था। उन्होंने 5 वर्ष की उम्र से लोकल क्लब में फुटबॉल खेलना शुरू कर दिया था। जानकारी के मुताबिक, जब वह 11 वर्ष के थे तब उनमें ग्रोथ हार्मोन डिफिशिएंसी हो गई थी, जिसकी वजह से उनका कद रुक गया था। अर्जेंटीना के फुटबॉल क्लब इस खर्च को उठाने ...