बांदा, अप्रैल 17 -- बांदा। आयुक्त अजीत कुमार की अध्यक्षता में कमिश्नरी कार्यालय में एक करोड़ रुपये से अधिक लागत की विभिन्न परियोजनाओं की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। अर्जुन सहायक परियोजना में कार्यों में हो रही देरी पर आयुक्त ने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित प्रोजेक्ट मैनेजर को स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। जनपद चित्रकूट में कार्यदायी संस्था उपदेश प्रोजेक्ट कॉरपोरेशन लिमिटेड, मानिकपुर द्वारा पाठा क्षेत्र में संचालित पर्यटन विकास कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही चित्रकूट में हवाई अड्डे की पट्टी (एयरस्ट्रिप) के निर्माण कार्य को भी तेजी के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। मरेठा संपर्क मार्ग एवं मंडी समिति द्वारा निर्माणाधीन कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त राजकीय पॉलिटेक्निक, मानिकपु...