रुद्रपुर, अप्रैल 23 -- शक्तिफार्म। शक्तिफार्म के अर्जुन विश्वास को एनएसयूआई ऊधमसिंह नगर का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। जिलाध्यक्ष लवदीप सिंह ने गुरुवार को नियुक्ति पत्र जारी किया। जिलाध्यक्ष लवदीप सिंह ने निष्ठा और सक्रियता के साथ छात्रों की समस्याओं को उठाकर संगठन को मजबूत करने की अपेक्षा की। शक्तिफार्म में कांग्रेसजनों ने अर्जुन को बधाई देते हुए स्वागत किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...