सिद्धार्थ, सितम्बर 13 -- उस्का बाजार। संतकबीरनगर में आयोजित जनपदीय/मंडलीय माध्यमिक विद्यालयी कुश्ती प्रतियोगिता में किसान इंटर कॉलेज उस्का बाजार के छात्र अर्जुन यादव को गोल्ड मेडल प्राप्त हुआ है। इनका चयन प्रदेश स्तर पर आयोजित होने वाली कुश्ती प्रतियोगिता के लिए हुआ है। यह जानकारी प्रधानाचार्य संजय कुमार गुप्त ने दी। शिक्षक डॉसतेंद्र मिश्र और राम दरस यादव ने बताया कि इस उपलब्धि के बाद छात्र अर्जुन का कुश्ती प्रतियोगिता में प्रदेश स्तर पर जाने के लिए मार्ग प्रशस्त हो गया है। यह छात्र पिछले दिनों सिद्धार्थनगर में हुए जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में भी गोल्ड मेडल हासिल किया था। अशोक यादव, मनोज शर्मा, सुनील पाण्डेय, कैलाश चंद पाठक, कृष्ण कुमार पाठक, राजेश यादव, सर्वेश उपाध्याय, अविनाश, राम पूजन वर्मा, अनिल चौबे आदि ने खुशी जताते हुए बधाई दी। यह भ...