रांची, जून 15 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। सिकिदिरी की उभरती तैराक और गोल्ड मेडल विजेता पिंकी कुमारी को सोमवार को उनकी खेल उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। मुंडा होड़ो उत्थान मंच की ओर से मोराबादी में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने उन्हें प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। अर्जुन मुंडा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत केवल सही अवसर, प्रशिक्षण और मार्गदर्शन की है। उन्होंने पिंकी कुमारी की सफलता को अन्य युवाओं, खासकर बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया। इस अवसर पर उन्होंने जनकल्याण समर्पण संस्थान सिकिदिरी द्वारा ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के प्रयासों की सराहना की। संस्थान के अध्यक्ष सुजीत कुमार ने बताया कि संस्था पिछले 18 वर्षों से ग्रामीण प्रतिभाओं को प्रशिक्षित क...