मुजफ्फरपुर, अप्रैल 6 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। गरहां थाना क्षेत्र के रूदहां-सनाठी में अर्जुन बाबू पशु मेला में पुलिस पर हमला मामले में अज्ञात के खिलाफ अहियापुर थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई है। गरहां थानेदार अभिषेक कुमार वर्मा के बयान पर केस दर्ज हुआ है। इसमें कहा है कि एक मार्च को मेले में खेसारीलाल यादव व अन्य कलाकारों का कार्यक्रम था। रात में नौ बजे अचानक सैकड़ों दर्शक खेसारीलाल यादव के मंच की ओर जाने लगे। वहां तैनात पुलिस पदाधिकारियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इसके बाद दर्शकों ने बैरिकेडिंग तोड़ दिए। और ईंट-पत्थर फेंकने लगे, जिसमें कई पुलिसकर्मी जख्मी हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.