मुजफ्फरपुर, अप्रैल 2 -- बोचहां,हिंदुस्तान संवाददाता। श्री अर्जुन बाबू पशु मेला है बाजार में बुधवार की देर रात चाहते कलाकार खेसारी यादव को देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। डिंपल सिंह के साथ खेसारी ने लोगों को खूब झुमाया। रात नौ बजे के बाद भी भीड़ बेकाबू हो गई और सुरक्षा बैरिकेडिंग को तोड़ दिया। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सड़क पर चहुंओर जाम लग गया। गरहां, बोचहां, हथौड़ी, अहियापुर को यातायात बहाल करने में पसीने छूट गए। पांच किलोमीटर में गांव की सड़कों पर जाम लगा रहा। पूर्व मंत्री रामसूरत राय ने बताया कि गुरुवार को 11:00 बजे नेशनल और इंटरनेशनल पहलवानों के बीच दंगल होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...