बरेली, अगस्त 19 -- युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा घोषित राष्ट्रीय खेल पुरस्कार-2025 के तहत पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल में ओएसडी के पद पर कार्यरत अंतरराष्ट्रीय रेस वॉकर प्रियंका गोस्वामी को अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। उनकी इस उपलब्धि से पूर्वोत्तर रेलवे एवं इज्जतनगर मंडल का गौरव बढ़ा है। प्रियंका गोस्वामी ने रेस वॉकिंग के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देश का गौरव बढ़ाया है। बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल-2022 में उन्होंने 10,000 मीटर रेस वॉक स्पर्धा में रजत पदक जीतकर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की थी। वर्ष 2023 में बैंकॉक में आयोजित एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में प्रियंका ने 20 किलोमीटर रेस वॉक में रजत पदक प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- खेल : नहीं मिला कोई खेल रत्न, 17 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार...