जौनपुर, फरवरी 12 -- नौपेड़वा, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के शंभूगंज विशेसरपुर स्थित ऐतिहासिक साईंनाथ महादेव मंदिर परिसर में अखिल भारतीय विराट कुश्ती दंगल प्रतियोगिता हुई। इसमें वाराणसी के अर्जुन पहलवान ने गाजियाबाद के अखिलेश पहलवान को अंकों के आधार पर 5-0 से हराया। प्रतियोगिता में आदर्श पहलवान चौकिया एवं अमन पहलवान गाजियाबाद के बीच हुआ जो बराबरी पर छूटा। दिल्ली के पहलवान जय और यूपी के रितेश के बीच हुई कुश्ती में रितेश विजेता रहे। मुकाबले में बनारस के विराट ने जौनपुर के द्रोण पाल को पराजित किया। विशेषरपुर शम्भूगंज के अनंत यादव ने आदर्श यादव चौकियां जौनपुर को पटकनी दी। प्रतियोगिता में द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता हरियाणा के राजसिंह चिकारा, विश्व कांस्य पदक विजेता संदीप यादव, ट्रिपल यूपी केशरी गोपाल यादव, महाराष्ट्र केशरी उदयराज यादव और ट्रिपल...