नई दिल्ली, जून 9 -- सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने मुंबई टी20 लीग में पहले गेंद और फिर बल्ले से तूफान मचा दिया। 3 विकेट चटकाने के बावजूद अर्जुन तेंदुलकर ने दम नहीं लिया। बांद्रा ब्लास्टर्स के खिलाफ तूफानी 66 रनों की पारी भी उन्होंने खेली। टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले अर्जुन तेंदुलकर को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब भी मिला। मुंबई टी20 लीग के इस सीजन में अर्जुन तेंदुलकर का प्रदर्शन इस मैच से पहले तक नपातुला था, लेकिन जैसे ही उन्हें बल्लेबाजी में प्रमोशन मिला, उन्होंने साबित कर दिखाया कि वे एक कुशल बल्लेबाज भी हैं। एआरसीएस अंधेरी के लिए खेलते हुए बांद्रा ब्लास्टर्स के खिलाफ अर्जुन तेंदुलकर ने पहले तो कमाल की गेंदबाजी की। 3 ओवर में सिर्फ 11 रन दिए। एक ओवर उसमें मेडेन था, जबकि 3 विकेट उन्होंने चटकाए। इस तरह बांद्रा की टीम...