भागलपुर, अगस्त 6 -- भागलपुर। नवगछिया अर्जुन मेमोरियल ट्रस्ट एवं अर्जुन कॉलेज परिसर में बुधवार को बिहार, पश्चिम बंगाल एवं त्रिपुरा के पूर्व राज्यपाल, प्रख्यात शिक्षाविद् और पद्मश्री सम्मानित डॉ. डीवाई पाटिल के निधन पर शोकसभा आयोजित की गई। इस दौरान शिक्षकों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दो मिनट का मौन रखा तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। प्रो. हिमांशु ने कहा कि डॉ. डीवाई पाटिल अर्जुन मेमोरियल ट्रस्ट एवं अर्जुन कॉलेज की स्थापना से ही प्रधान संरक्षक के रूप में संस्थान का मार्गदर्शन करते रहे। उनका निधन शिक्षा जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। महाविद्यालय की अध्यक्ष अलका झा ने कहा कि डॉ. डीवाई पाटिल के आदर्श, कार्यशैली और शिक्षा के प्रति समर्पण को आगे बढ़ाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। ...