अर्जुन अवॉर्डी बॉक्सर स्वीटी बूरा और दीपक हुड्डा का तलाक हुआ, सहमति से अलग हुए दोनों
नई दिल्ली, अप्रैल 11 -- हिसार की वर्ल्ड चैंपियन अर्जुन अवॉर्डी बॉक्सर स्वीटी बूरा और उनके पति व इंडियन कबड्डी टीम के पूर्व कैप्टन दीपक हुड्डा के बीच तलाक हो गया है। हिसार कोर्ट में दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला लिया। दोनों कोर्ट में ही मौजूद थे। तलाक से पहले स्वीटी ने भरण-पोषण के लिए 50 लाख रुपए गुजारा भत्ता और 1.50 लाख रुपए मासिक खर्च की मांग भी रखी थी। मगर, दोनों के बीच बिना किसी कंपनसेशन के आपसी सहमति से यह तलाक हुआ। दोनों के बीच गंभीर आरोप-प्रत्यारोप लगे थे। दोनों के बीच महिला थाने में हाथापाई भी हो गई थी। इन आरोपों के आधार पर हिसार के महिला थाने में केस दर्ज किया गया था। मगर अब तलाक फैसले के साथ ही लंबे समय से चल रहा विवाद भी खत्म हो गया है।स्वीटी बोली, अब दीपक हुड्डा के साथ रहना संभव नहीं अदालत की कार्रवाई के दौरान स्वीट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.