पीलीभीत, मार्च 29 -- शनिवार को क्षेत्र के ग्राम अर्जुनपुर में नवगठित बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति लिमिटेड का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे विधायक बाबूराम पासवान ने फीता काटकर समिति का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सहकारी समितियां ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने का सशक्त माध्यम हैं। इससे किसानों और ग्रामीणों को बेहतर सेवाएं और आर्थिक सहयोग मिलेगा। कार्यक्रम का संचालन संतोष सिंह ने किया। इस दौरान सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता डॉ. प्रदीप सिंह , जिला विकास प्रबंधक चंद्र प्रकाश त्रिवेदी,सचिव/मुख्य कार्यपालक, जिला सहकारी बैंक आशीष श्रीवास्तव, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अपूर्व सिंह, परगट सिंह, शोभा सिंह, खान सिंह, अध्यक्ष दलजीत सिंह, मंजीत सिंह मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.