हरदोई, अप्रैल 25 -- हरदोई। सवायजपुर के भाजपा विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने रामगंगा नदी पर अर्जुनपुर बड़ागांव में बनकर तैयार हुए पक्के पुल का लोकार्पण भी 29 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों कराने की मांग उठाई है। भाजपा विधायक ने बताया कि अर्जुनपुर का पुल भी ऐतिहासिक है। कई दशकों तक चली मांग को भाजपा सरकार ने पूरा कराते हुए जनता के लिए पक्का पुल बनवा दिया है। इसके ऊपर से होकर हरदोई व फर्रुखाबाद जिले के हजारों लोग रोजाना आवागमन कर रहे हैं। सवा सौ करोड़ रुपये से भी ज्यादा की लागत से बना यह पुल विकास के लिए वरदान साबित हो रहा है। यह भी पढ़ें- क‍िसानों की व‍िकास-यात्रा को तेज करेगा गंगा एक्‍सप्रेसवे उन्होंने बताया कि अधिकारियों के सामने उन्होंने अपनी बात रख दी है। गंगा एक्सप्रेस वे के लोकार्पण के ऐतिहासिक पलों के दौरान अर्जुनपु...