बगहा, जनवरी 9 -- बेतिया, बेतिया प्रतिनिधि। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 727 एए (मनुआपुल, बेतिया) से एनएच-730 (सेवरही, उत्तर प्रदेश) तक के लिए अर्जित भूमि के मुआवजा भुगतान को लेकर जिला प्रशासन द्वारा अंचलवार शिविरों का आयोजन 10 जनवरी से किया जा रहा है।जिला पदाधिकारी द्वारा सभी अंचल अधिकारियों को यह निर्देश दिया गया है कि वे व्यक्तिगत रूप से अभिरुचि लेते हुए रैयतों को मुआवजा भुगतान के लिए राजस्व कागजात उपलब्ध कराने में सक्रिय सहयोग करेंगे। उक्त कार्य के लिए अपने अधीनस्थ अंचल निरीक्षक एवं राजस्व कर्मचारी को भी निर्देशित करेंगे। इसके साथ ही सभी रैयतों को शिविर स्थल पर उपस्थित रहने के लिए भी अपने स्तर से सूचित करेंगे।जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अमरेन्द्र कुमार ने बताया कि उक्त राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना के लिए पूर्व में भी अंचलवार शिविर का आयोजन किय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.