मेरठ, फरवरी 13 -- हस्तिनापुर। कैलाश पर्वत रचना के मुख्य जिनालय में चल रहे 48 दिवसीय भक्तामर विधान एवं पाठ के पांचवें दिन सर्वप्रथम अभिषेक व शांतिधारा की मांगलिक क्रियाएं की गई। गुरुवार को भगवान की शांतिधारा अंकुश जैन व स्वर्ण कलश से अभिषेक दिलीप जैन, अतुल जैन ने किया। आरती का दीप प्रज्जवलन सपना जैन,, मनोज जैन ने किया। गुरुवार को विधान में 81 परिवारों ने भाग लेकर पुण्य का संचय किया। विधान के मध्य मुनि भाव भूषण महाराज ने प्रवचन करते हुए कहा कि जीवन में अर्जन के साथ विसर्जन भी आवश्यक है। जीवन में यदि जोड़ते ही रहे और कुछ छोड़ा नहीं तो डूब जाओगे। चौबीस तीर्थंकर भगवान की आरती का द्वीप प्रज्जवलन गुरुकुल के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने किया। विधान में दूर दराज से आए श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...