औरंगाबाद, दिसम्बर 26 -- गोह प्रखंड मुख्यालय स्थित संपर्क कार्यालय में अर्जक संघ की प्रखंड इकाई की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड उपाध्यक्ष गिरजानंद वर्मा ने की। बैठक में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से सदस्यता अभियान चलाने, प्रखंड और जिला स्तर पर सम्मेलन आयोजित करने तथा मानववादी त्योहार मनाने को लेकर विस्तार से विचार विमर्श किया गया। चर्चा के बाद सर्वसम्मति से इन सभी कार्यक्रमों के आयोजन का निर्णय लिया गया। बैठक में जिला मंत्री बसंत वर्मा, सत्रुघ्न यादव, देवरंजन दास, कामदेव चंद्रवंशी, बिंदेश्वरी शर्मा, संतोष यादव, अरुण पासवान, सुरेंद्र गुप्ता, दिलकेश्वर राम, शक्ति पासवान सहित अर्जक संघ के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.