लखीमपुरखीरी, मई 31 -- लखीमपुर। भारतीय योग संस्थान महिला जिला प्रधान का चुनाव हुआ। नेशनल पब्लिक स्कूल काशीनगर में आयोजित चुनाव में पांच क्षेत्रों के साधक साधिकाएं मौजूद रहीं। चुनाव में लगातार दूसरी बार अर्चना श्रीवास्तव को जिला प्रधान चुना गया। चुनाव अधिकारी के रूप में प्रांतीय प्रधान नरेश चंद्र वर्मा, राम बहादुर मित्रा प्रांतीय सदस्य व संरक्षक सेवक सिंह अजमानी मौजूद रहे। जिला कार्यकारिणी में कामिनी मिश्रा जिला मंत्री, सुमन वर्मा जिला संगठन मंत्री, जिला कार्यकारिणी सदस्य पुष्पा श्रीवास्तव, नीलम त्रिवेदी, डॉ. सुशीला सिंह, प्रीती पुरी, विधु मिश्रा, कंचन गिरि आदि मौजूद रहीं। जिला प्रधान सहित कार्यकारिणी पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। यह भी पढ़ें- कौन हैं महिला IAS अर्चना अग्रवाल? जिन्हें चार महीने के लिए योगी सरकार ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी ...