नोएडा, जनवरी 21 -- कोलकाता में हुए राष्ट्रीय स्कूल खेल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, शहर के खिलाड़ियों ने पहली बार व्यक्तिगत स्पर्धाओं में मेडल जीते नोएडा, प्रमुख संवाददाता। राष्ट्रीय स्कूल खेल की जिम्नास्टिक में छात्र अर्घ्य श्रीवास्तव और अविद्या सिंहदेव ने तीन पदक झटके। शहर के खिलाड़ियों ने पहली बार व्यक्तिगत स्पर्धाओं में पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता 19 जनवरी को कोलकाता में समाप्त हुई। इससे पहले भी इन खिलाड़ियों का प्रतियोगिताओं में अच्छा प्रदर्शन रहा है। ज्ञानश्री स्कूल के छात्र अर्घ्य श्रीवास्तव और अविद्या सिंह देव ने प्रतियोगिता में सीबीएसई बोर्ड का प्रतिनिधित्व किया। अर्घ्य ने एक रजत और एक कांस्य पदक अपने नाम किया। वहीं, अविद्या ने कांस्य पदक झटका। सीबीएसई की टीम में शहर की अद्वैता जैन भी चुनी गई थीं, लेकिन चोट के कारण वह प्रति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.