नई दिल्ली, नवम्बर 19 -- मलाइका अरोड़ा की फिटनेस और खूबसूरती के कायल तो काफी सारे फैंस है। वहीं अमृता अरोड़ा ने भी खुद को स्लिम एंड फिट बना लिया है। हाल ही में पिंकविला के पॉडकास्ट में पहुंची अमृता अरोड़ा ने स्किन एंड हेयर से जुड़ी कुछ सीक्रेट्स शेयर किए। जिसमे से एक जो उनके और सिस्टर मलाइका अरोड़ा के घने बालों का है। अमृता ने बताया कि उनकी मां बचपन से ही उनके बालों में लगाने के लिए खास तरह का हेयर ऑयल बनाती थीं। जिससे ना केवल हेयरफॉल रुकता है बल्कि बालों की ग्रोथ बढ़ती है और सफेद बाल जल्दी होने से भी ये रोकता है। अमृता अरोड़ा ने इस हेयर ऑयल को बनाने के इंग्रीडिएंट्स भी शेयर किये हैं।अमृता अरोड़ा ने घने बालों का सीक्रेट मां के हाथों से बना हेयर ऑयल अमृता अरोड़ा ने बताया कि आज भी मां हर बार तेल का एक नया बैच भिजवा देती हैं। जो खास इंग्रीडिए...