प्रयागराज, अप्रैल 6 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। नैनी के लोग परिजनों का अपने क्षेत्र के विद्युत शवदाह गृह में अंतिम संस्कार कर सकेंगे। अरैल में डीपीएस के पास नगर निगम पांचवां विद्युत शवदाह गृह बनाएगा। महापौर उमेश चंद्र गणेश केसरवानी ने सोमवार को शवदाह गृह निर्माण के पहले भूमि पूजन किया।भूमि पूजन कार्यक्रम में महापौर व अन्य लोगों ने शवदाह गृह के लिए जमीन दान करने वाले बब्लू पांडेय की सराहना की। महापौर ने कहा कि जमीन के अभाव में शवदाह गृह का निर्माण नहीं हो पा रहा था। आज एक-एक इंच जमीन के लिए लोग संघर्ष करते हैं। ऐसे में शवदाह गृह के लिए जमीन दान देना सराहनीय कदम है। इससे सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। 15वें वित्त के दो करोड़ 16 लाख से शवदाह गृह का निर्माण किया जाएगा। पहले भवन का निर्माण होगा। उसके बाद अंतिम संस्कार के लिए भवन में मशीन लगाई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.