नई दिल्ली, सितम्बर 29 -- तृणमूल कांग्रेस (TMC) में विद्रोह के बाद चुनाव आयोग ने पार्टी का 'फूल और घास का निशान फ्रीज कर दिया था। यह मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा तो सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को इस मामले में चार महीने के भीतर अपना फैसला सुनाने को कहा है।' सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश पर तंज कसते हुए कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता सौरव दास ने तंज कसते हुए कहा, अरे, यह तो बहुत नाइंसाफी है। चुनाव आयोग को कम से कम 1 साल का समय तो देना चाहिए था। सोमवार को सीजेआई सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी मोहना की बेंच ने दोनों प्रतिद्वंद्वी गुटों से निर्वाचन आयोग के समक्ष चल रही कार्यवाही में चार हफ्ते के भीतर अपनी दलीलें पूरी करने को कहा। पीठ ने निर्वाचन आयोग को निर्देश दिया कि वह दोनों पक्षों की दलीलें पूरी होने के बाद तीन महीने के भीतर इस मुद...