नई दिल्ली, जून 21 -- अगले कुछ दिनों में नई स्पोर्ट्स बाइक खरीदने की प्लानिंग है तो आपके लिए गुड न्यूज है। दरअसल, दिग्गज बाइक निर्माता कावासाकी अपनी धांसू स्पोर्ट्स बाइक निंजा ZX-6R पर जून, 2026 के दौरान बंपर छूट दे रही है। बता दें कि ग्राहक इस दौरान कावासाकी निंजा ZX-6R (Kawasaki Ninja ZX-6R) खरीदने पर अधिकतम 84,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। इस ऑफर में कैश डिस्काउंट के अलावा दूसरे बेनिफिट्स भी शामिल हैं। आइए जानते हैं कावासाकी की इस धांसू बाइक के फीचर्स, पावरट्रेन और कीमत के बारे में विस्तार से।कुछ ऐसी है बाइक की डिजाइन कावासाकी के इस बाइक का लुक इतना आक्रामक और शार्प है कि सड़क पर निकलते ही हर कोई मुड़-मुड़कर देखता है। कंपनी ने इसमें नया एयरोडायनामिक डिजाइन दिया है, जो रेसिंग ट्रैक वाली फील देता है। बाइक के फ्रंट में शानदार ट्विन एलईड...