नई दिल्ली, जनवरी 12 -- दिग्गज बाइक निर्माता कावासाकी अपने अलग-अलग मॉडलों पर जनवरी, 2026 में बंपर छूट दे रही है। इसी क्रम में कंपनी की पॉपुलर स्पोर्ट्स बाइक कावासाकी निंजा 300 (Kawasaki Ninja 300) पर भी बड़ी छूट का ऐलान किया है। बता दें कि ग्राहक इस दौरान निंजा 300 खरीदने पर सीधे 28,000 रुपये तक की कैश छूट का फायदा उठा सकते हैं। बता दें कि यह डिस्काउंट ऑफर 31 जनवरी तक ही वैलिड है। डिस्काउंट क की अधिक जानकारी के लिए ग्राहक अपने नजदीकी डीलरशिप से संपर्क कर सकते हैं।अब बस इतनी रह गई कीमत डिस्काउंट के बाद निंजा 300 की कीमत में साफ फर्क नजर आता है। इसकी मौजूदा एक्स-शोरूम कीमत 3.17 लाख रुपये है। हालांकि, 28,000 रुपये की छूट के बाद इसकी एक्स-शोरूम कीमत घटकर 2.89 लाख रुपये रह जाती है। इस कीमत पर निंजा 300 उन राइडर्स के लिए ज्यादा अट्रैक्टिव ऑप्शन ...