अलीगढ़, मई 15 -- अलीगढ़। मानिक चौक में श्रीमद् भागवत कथा चल रही थी। शुक्रवार को समापन दिवस पर कथा बाल व्यास वृंदा किशोरी ने सुदामा चरित्र, परीक्षित मोक्ष एवं श्रीमद्भागवत के महत्व का मार्मिक वर्णन कर श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। बताया कि भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की निष्काम एवं सच्ची मित्रता का प्रसंग सुनाते हुए बताया कि मित्रता में कभी धन-दौलत और ऊंच-नीच नहीं देखी जाती। कथा में परीक्षित मोक्ष प्रसंग सुनाते हुए बताया गया कि जो व्यक्ति ईश्वर भक्ति में लीन हो जाता है, उसके मन से मृत्यु का भय समाप्त हो जाता है। भगवान सदैव अपने भक्तों की विपदाओं को दूर करने के लिए तत्पर रहते हैं। इस दौरान भजन अरे द्वार पालो कन्हैया से कह दो गाया तो श्रद्धालु भावुक होकर भक्ति रस में डूब गए। यजमान तनिष्क गुप्ता, रूपांशी गुप्ता ने व्यास गद्दी का पूजन एवं श्र...