मोतिहारी, मई 3 -- अरेराज। सिविल कोर्ट अरेराज कोर्ट अब प्रातः कालीन कार्यावधि के अनुरूप संचालित होगा। अरेराज अनुमंडल विधिज्ञ संघ के महासचिव अनिल तिवारी व अध्यक्ष प्रियरंजन तिवारी ने बताया कि प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के आदेश के आलोक में न्यायालय कार्य सोमवार से प्रातःकालीन कार्यवाधि के अनुरूप सुबह 7.30 से 10 बजे तक, 10 से 10.30 तक मध्याह्न व पुनः 10.30 से दोपहर 1 बजे तक संचालित किया जाएगा। प्रातःकालीन कोर्ट कार्य अवधि का उक्त आदेश अगले 30 जून तक प्रभावी होगा। यह भी पढ़ें- न्यायालयों का समय बदला

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...