मोतिहारी, दिसम्बर 8 -- अरेराज, निसं। अरेराज में आयोजित 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के दूसरे दिन रविवार को यज्ञ मंडप में हजारों की संख्या में महिला पुरुष श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। संपूर्ण यज्ञ स्थल पीत परिधान से युक्त भक्तों से पट गया। प्रथम चरण में प्रातःकालीन सत्र में ध्यान,प्रज्ञा योग, व्यायाम व सामूहिक जप का आयोजन किया गया। दूसरे चरण में देव पूजन, गायत्री महायज्ञ के साथ ज्ञान विज्ञान संवाद अभियान भी आकर्षण का केंद्र बना रहा। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच एकसाथ 108 कुंडवेदियों पर अग्नि को दी जाने वाली आहुति के धुएं से संपूर्ण वायुमंडल सुवासित हो उठा। सायंकालीन कार्यक्रम में कार्यकर्ता संगोष्ठी एवं सप्त आंदोलन से जुड़े राष्ट्र समर्थ और सशक्त कैसे बने विषयक प्रवचन आदि कार्यक्रम में भी श्रोताओं की भीड़ लगी रही। रविवार का दिन अरेराज वासियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.