मोतिहारी, अगस्त 24 -- रक्सौल। बिहार के अरेराज में बोलबम यात्रा के दौरान सड़क दुर्घटना में नेपाल के बारा जिले के एक तीर्थयात्री की इलाज के दौरान मौत हो गई। बस से नीचे गिरने के बाद उसी बस के पिछले पहिए की चपेट में आने से श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसकी इलाज के दौरान नेपाल के मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नेपाल के बारा जिला अंतर्गत आदर्श कोतवाल गांवपालिका वार्ड नंबर-3, भटिनिया निवासी बनारसी राय यादव अपने ग्रामीणों के साथ बोलबम यात्रा पर निकले थे। श्रद्धालुओं की टीम ने नेपाल नंबर की रिजर्व बस से अरेराज के लिए प्रस्थान किया था। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: अररिया : सुंदरीमठ जा रहे बाइक सवार बम की मौत, दो महिला गंभीर रूप से घायल यात्रा के दौरान बनारसी राय यादव अचानक बस से नीचे गिर गए। दुर्भाग्यवश, जिस बस मे...