मोतिहारी, फरवरी 18 -- अरेराज। अनुमंडल मुख्यालय स्थित पांच केंद्रों पर मैट्रिक की परीक्षा का शुभारंभ मंगलवार से हो गया। पांच विद्यालयों को मात्र लड़कियों के लिए ही केंद्र बनाया गया है। सभी पांच केंद्रों पर दोनों पालियों में हिंदी, बंगला उर्दू, मैथिली आदि की परीक्षा संपन्न हुई । श्री सोमेश्वर उच्च विद्यालय को आदर्श परीक्षा केंद्र बनाया गया है । परीक्षा केंद्रों का जायजा लेने के बाद एसडीओ अंजली शर्मा व डीएसपी रवि कुमार ने बताया कि कदाचार मुक्त परीक्षा के सफल संचालन को लेकर आवश्यक निर्देश दिए गए हैं । केंद्राधीक्षक सोमेश्वर उच्च विद्यालय बिक्रमा प्रसाद , एमएसएसजी कॉलेज संजय कुमार दुबे, पार्वती सोमेश्वर कन्या विद्यालय श्रीकांत शर्मा, संत थॉमस इंग्लिश स्कूल बसुंधरा कुमारी, संस्कृति पब्लिक स्कूल बलहा राजकुमार पासवान व मां सुथराविद्यापीठ के श्याम...